खेरवाड़ा। सकल दिगंबर जैन समाज, केसरियाजी के तत्वावधान में अतिशय क्षेत्र केसरियाजी में वर्षायोग 2026 के अवसर पर आचार्यसंघ का भव्य मंगल प्रवेश रविवार, 19 जुलाई 2026 को प्रातः 7:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

समाज के अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार जैन एवं महामंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि इस पावन अवसर पर अध्यात्मयोगी गणाचार्य श्री शुभम सागर जी महाराज एवं कवि मुनि श्री सक्षम सागर जी महाराज का मंगल आगमन केसरियाजी में होगा। उनके सान्निध्य में आयोजित होने वाला वर्षायोग 2026 धर्म, ध्यान, स्वाध्याय एवं आत्मकल्याण से जुड़े विविध आध्यात्मिक कार्यक्रमों का केंद्र रहेगा, जिसका लाभ क्षेत्र सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि गुरुजनों के सान्निध्य में आयोजित यह वर्षायोग समाज के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा एवं धार्मिक जागरण का महत्वपूर्ण अवसर है। सकल दिगंबर जैन समाज ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 19 जुलाई को प्रातः 7:30 बजे भव्य शोभायात्रा एवं मंगल प्रवेश का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही वर्षायोग के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहने की अपेक्षा है।


Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story