फलासिया। श्री राजपूत करणी सेना टीम फलासिया की ओर से अमोड़ स्थित एकलिंग नाथ महादेव मंदिर में भव्य राजपूत स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में करीब 500 करणी सैनिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को लेकर राजपूत समाज के युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।

समारोह में शामिल होने पहुंचे करणी सेना के पदाधिकारियों का एनएच-58 हाईवे स्थित तूनदर पर आतिशबाजी और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रैली के रूप में अमोड़ स्थित एकलिंग नाथ महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला, जिला प्रभारी फतेह सिंह राठौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन सिंह सेनवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह पंवार, महिपाल सिंह देवड़ा, झाड़ोल तहसील अध्यक्ष श्रवण सिंह पढ़िहार, प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, लहर सिंह सुराणा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भोपाल सिंह सुआवत, जिला मंत्री पवन सिंह, शक्ति सिंह पंवार, गोवर्धन सिंह, दुर्गा सिंह, विक्रम सिंह और दीप सिंह झाला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ओगणा मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह सिसोदिया, संगठन मंत्री रणवीर सिंह, संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभारी हरि सिंह चौहानवास, भारत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला ने समाज के सभी भाइयों से एकजुट होकर संगठन के साथ खड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झाड़ोल-फलासिया क्षेत्र में किसी भी भाई को जरूरत पड़ने पर संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा।

इस दौरान फलासिया क्षेत्र की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। चरण सिंह गहलोत को संरक्षक, भेरू सिंह, भीम सिंह एवं भारत सिंह को प्रभारी, आमीवाड़ा को संगठन मंत्री, शंकर सिंह सिसोदिया को मंत्री, चतर सिंह, तेज सिंह, अर्जुन सिंह एवं भारत सिंह को विभिन्न दायित्व तथा वजे सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समारोह में सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। बिछड़े एवं जरूरतमंद भाइयों को रोजगार उपलब्ध कराने, आगामी प्रतियोगिताओं में राजपूत समाज के युवाओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने, नशा मुक्ति अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया गया। नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

अमोड़ स्थित एकलिंग नाथ महादेव मंदिर को धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने के लिए प्रयास करने की बात भी कही गई। इस पहल के साथ समारोह में सामाजिक एकता, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

स्वागत समारोह के दौरान अमोड़ के ग्रामीणों की ओर से जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं आमीवाड़ा के ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट की।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष डॉ. हेमेंद्र सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष मेघ सिंह पढ़िहार, दलपत सिंह सिसोदिया, मंत्री पून सिंह, कोषाध्यक्ष चतर सिंह एवं मीडिया प्रभारी कमल सिंह सिसोदिया ने किया। समारोह में संगठन की आगामी सामाजिक गतिविधियों और युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा एवं नशा मुक्ति अभियानों को आगे बढ़ाने की दिशा तय की गई।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story