सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी के लिए झाड़ोल से जयपुर कूच का ऐलान
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने आमोड एकलिंग में की बैठक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर सरकार की घेराबंदी की रणनीति तैयार।

उदयपुर के झाड़ोल स्थित आमोड में आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी और स्थानीय समाजजन जयपुर कूच की रणनीति पर चर्चा करते हुए।
राष्टीय राजपूत करणी सेना झाड़ोल के बैनर तले आज आमोड एकलिंग की धरा पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस सभा में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और युवाओं ने शिरकत कर न्याय की मांग को लेकर आगामी रणनीति तैयार की।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत ग्रामीण जिला अध्यक्ष, भेरू सिंह राणावत, करण सिंह जी, सूर्यवीर सिंह जी, गोकुल सिंह जी डुलावत, झाड़ोल से विधानसभा प्रभारी, सरवन सिंह जी पडिहार, संगठन मंत्री सतवीर सिंह राणावत, हनुमंत सिंह जी पंवार तहसील अध्यक्ष झाड़ोल, फलासिया मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह सिसोदिया, चरण सिंह, जसवंत सिंह सहित आमोड के युवा और बुजुर्ग मीटिंग में सम्मलित हुए।
सरकार की घेराबंदी और आंदोलन का आह्वान
तहसील अध्यक्ष झाड़ोल हनुमंत सिंह पंवार ने समाज को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि "जयपुर में हज़ारों की संख्या में कुच करेंगे, ओर दादा सुखदेव सिंह जी गोगामेड़ी के हत्यारे को फांसी लगाने हेतु सरकार की घेराबंदी करेंगे।" इस बैठक के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि न्याय मिलने तक करणी सेना चुप नहीं बैठेगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
