खेरवाड़ा के नयागांव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत करावाड़ा में शनिवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। भारत सरकार के राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने 42.71 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क बाबा रामदेवजी मंदिर से सपनेश्वर शिव मंदिर तक बनाई जाएगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व खेरवाड़ा विधायक नानालाल अहारी, पूर्व प्रधान अमृत लाल डामोर, विजयनगर साबर कांठा के प्रधान शैलेश भाई, वरिष्ठ नेता शंकर लाल खराड़ी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नयागांव मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा, मंडल महामंत्री मुकेश गामोठ सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

बैठक के दौरान विजयनगर के प्रधान ने हिम्मतनगर से सांवरिया जी तक गुजरात रोडवेज चालू करवाने का आश्वासन प्रदान किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण सड़क संपर्क को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाना है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास पर खुशी जताते हुए क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद व्यक्त की।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा नेता सतवीर सिंह पहाड़ा ने किया। अंत में मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा एवं महामंत्री मुकेश गामोठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story