कानोड़। नगर के निजी शिक्षण संस्थान तुलसी अमृत निकेतन स्कूल में गुरुवार प्रातः 70वीं राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कानोड़ तहसीलदार बगदा राम राणा ने किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधान भीण्डर पंचायत समिति करण सिंह कोठारी ने की।

संस्थान संचालक मनोज कुमार भानावत ने बताया कि राज्य स्तरीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य भर की 90 टीमों के 1080 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। संस्थान अध्यक्ष प्रणवीर बाबेल और कोषाध्यक्ष उदय सिंह महेता ने बताया कि विद्यार्थियों व शिक्षकों के ठहरने के लिए जवाहर जैन छात्रावास में उचित व्यवस्था की गई है।

शुभारंभ समारोह में शिक्षा विभाग से आए अधिकारियों सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा "रश्मि रथी" पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक में कानोड़ शहर का परिचय प्रकाशित किया गया है।

राज्य स्तरीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता 1 से 7 अक्टूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता के सभी मैच जवाहर विद्यापीठ के धारिवाल स्टेडियम में खेले जाएंगे। राज्यभर से पहुंचे 90 टीमों के 1080 विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ कानोड़ में शुरू हुई यह प्रतियोगिता 7 अक्टूबर तक चलेगी।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story