कानोड। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही मूक पक्षियों को जल संकट से बचाने के लिए नगर पालिका क्षेत्र स्थित तुलसी अमृत निकेतन संस्थान द्वारा संचालित तुलसी अमृत उच्च प्राथमिक विद्यालय (हिन्दी माध्यम) के विद्यार्थियों ने एक सराहनीय मानवीय पहल की है। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प की अनुपालना में विद्यालय परिसर के हरे-भरे वृक्षों पर जल पात्र (परिंडे) बांधकर पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस पुनीत कार्य का संपादन प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा के नेतृत्व में रेखा त्रिपाठी, शारीरिक शिक्षक मनोहर सिंह और प्रथम सहायक लक्ष्मण मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया, जिसमें विद्यालय के स्काउट एवं एनसीसी के छात्रों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जीव दया का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

अभियान के दौरान प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए समस्त छात्र-छात्राओं को विशेष प्रतिज्ञा दिलाई कि तपती गर्मी में पानी के अभाव के कारण किसी भी पक्षी के प्राण न जाएं, इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर और आसपास के वृक्षों पर अनिवार्य रूप से परिंडा बांधेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को इन पात्रों में नियमित रूप से स्वच्छ पानी भरने तथा पक्षियों के चुगे हेतु अनाज डालने के लिए भी प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक के इस आह्वान को सहर्ष स्वीकार करते हुए विद्यार्थियों ने न केवल परिंडे बांधने की शुरुआत की, बल्कि जल सेवा की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन पानी भरते हुए अपनी सेल्फी प्रधानाध्यापक को भेजने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों का यह अनुकरणीय उत्साह न केवल प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि समाज में जीव मात्र के प्रति करुणा और पर्यावरण संतुलन का एक सशक्त संदेश भी प्रसारित करता है।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story