कानोड़ में बारिश से भीषण गर्मी से राहत, सड़कों पर फैली गंदगी
शनिवार दोपहर हुई हल्की वर्षा ने तापमान में गिरावट की, लेकिन नगर पालिका की लचर सफाई व्यवस्था के कारण नालियों का कचरा सड़कों पर आ गया।

कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश के बाद सड़क पर बहता गंदा पानी और फैला हुआ कचरा।
कानोड़। नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार की सांय 4 बजे से 15-20 मिनट तक हल्की से मध्यम बरसात का दौर चला, जिससे सुबह से जारी तीव्र गरमी से परेशान नगरवासियों को राहत मिली। इससे पूर्व तीन बजे दिन में आसमान में काले बादल छाए रहे, जिसने मौसम में बदलाव के संकेत दिए थे।
सुबह से नगर क्षेत्र में तीव्र मरमी होने के कारण लोग गर्मी से बेहाल थे, लेकिन सांयकाल हुई इस बरसात ने तापमान में गिरावट लाकर राहत प्रदान की। बरसात के दौरान विद्युत आपूर्ति ढप्प हो गई, जो कि करीब 15 मिनट बाद बहाल हुई।
हालांकि, हल्की से मध्यम बरसात के बीच नगर में सफाई व्यवस्था की स्थिति भी उजागर हुई। बरसात के पानी से नालियों में जमा गंदगी और प्लास्टिक बहकर सड़कों पर आ गई, जिससे हर तरफ गंदगी फैलती नजर आई।
यह बरसात जहां एक ओर भीषण गर्मी से राहत लेकर आई, वहीं दूसरी ओर नगर की नालियों में जमी गंदगी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था की समस्या को भी सामने ले आई, जो नगर प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।

Bharat Jaroli, Udaipur
नाम: भरत कुमार जारोली
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।
