कानोड़: बलीचा के नंदघर में पोषण पखवाड़े का समापन, रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित
अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और जतन संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पोषण जागरूकता और बाल शिक्षा पर जोर दिया गया।

बलीचा ग्राम पंचायत के गुन्दलों की भागल स्थित नंदघर केंद्र पर पोषण पखवाड़े के समापन अवसर पर उपस्थित महिलाएं और बच्चे
कानोड़ क्षेत्र में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाए गए पोषण पखवाड़े का समापन गुरुवार को आंगनबाड़ी नन्दघर केंद्र, बलीचा ग्राम पंचायत के गुन्दलों की भागल में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ। अंतिम दिन आयोजित इस कार्यक्रम में पोषण जागरूकता को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अनिल अग्रवाल फाउंडेशन जतन सेवा संस्थान से क्लस्टर निशीथेश्वर चौबीसा द्वारा पोषण पखवाड़े के तहत रैसिपी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में खीर, हलवा, पकोड़े, सब्जियां, रोटी, पुड़ी, चावल, खोपरा, टमाटर, तुरी, पापड़, सलाद, छाछ, पपीता, खरबूजा, तरबूज आदि व्यंजन बनाए और लाए गए। सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी रैसिपी को पोष्टिक आहार के रूप में प्रस्तुत करते हुए उसके महत्व पर चर्चा की।
प्रतियोगिता में किशोरी युवती काजल प्रथम रही, जिन्हें विद्यालय की मेम सोनू राव द्वारा पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी मेहमानों का स्वागत कार्यकर्ता दीदी कविता चौधरी ने किया। ककु मीणा ने खिचड़ी और दूध तैयार किया।
कार्यक्रम के अंत में क्लस्टर निशीथेश्वर चौबीसा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए 3 से 6 वर्ष के बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र पर आने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही 6 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराने की अपील की गई। यह आयोजन क्षेत्र में पोषण जागरूकता और बाल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा।

Bharat Jaroli, Udaipur
नाम: भरत कुमार जारोली
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।
