कानोड़ नगर पालिका द्वारा 21 मार्च को भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन
राजमहल स्थित श्री गोपाल जी मंदिर से निकलेगी सवारी, विभिन्न मार्गों से होते हुए गणगौर घाट पर पहुंचेगी शोभायात्रा, सर्वश्रेष्ठ झांकियों को मिलेगा पुरस्कार।

कानोड़ नगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पारंपरिक गणगौर महोत्सव के दौरान सजी-धजी झांकियों के साथ निकलने वाली भव्य शोभायात्रा का एक दृश्य।
कानोड़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में शनिवार 21 मार्च को नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर भर में हर्षोल्लास के साथ गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जानकारी मे बताया गया है कि शनिवार को राजमहल के पास स्थित नगर के आराध्य देव श्री गोपाल जी मंदिर से दोपहर दो बजे गणगौर की भव्य सवरी निकाली जाएगी।
शोभायात्रा का मार्ग और आयोजन
यह भव्य सवारी नगर के विभिन्न बाजारों, गली-मोहल्लों से होकर गणगौर घाट हनुमान मंदिर सूरजपोल पर पहुंचेगी। गणगौर घाट पर नगर भर से शोभायात्रा में शामिल हुई गणगौर का पूजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर स्थानीय निवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
झांकियों का प्रदर्शन और पुरस्कार वितरण
"गणगौर सवारी शोभायात्रा में शामिल हुई सभी गणगौर एवं झांकियों में से निर्णायक मंडल व्दारा प्रथम, व्दितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों की घोषणा की जायेगी।" प्रथम, व्दितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों को नगर पालिका प्रशासन की ओर से पुरस्कृत भी किया जायेगा।
प्रशासन की व्यापक तैयारियां
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गणगौर शोभायात्रा व समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
