कानोड़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग में गुरु वंदन एवं परीक्षा पूर्व शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सफलता के मूल मंत्र देते हुए निर्मल कुमार पुरोहित ने कहा कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत ही सफलता प्राप्ति का सबसे बड़ा मार्ग है। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के गुर बताए तथा परीक्षा पूर्व और परीक्षा के दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला।

यह निशुल्क कोचिंग निर्मल पुरोहित और ऋतुराज सिंह चौहान के प्रयासों से प्रारंभ की गई है, जो शिक्षक साथियों के सहयोग से निरंतर संचालित हो रही है। कार्यक्रम में व्याख्याता मुकेश शेरावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को सफलता की चिंता छोड़कर अपने कर्म और मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मेहनत में दम होगा तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।

सुरेश रामावत ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह दी, जबकि हिमांशु सर ने भीषण गर्मी के बीच स्वास्थ्य सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

निशुल्क कोचिंग में वर्तमान में लगभग 100 छात्र-छात्राएं लाभ ले रहे हैं। इनमें लसाडिया, धरियावद, बड़ीसादड़ी, डूंगला, भिंडर और कानोड़ तहसील के विद्यार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान ऋतुराज सिंह चौहान, उमेश तंबोली, धीरज जोशी और रोशीन मेम का अभिनंदन भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का परचम अवश्य लहराएंगे। आयोजन ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story