कानोड:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर कानोड व केरेश्वर मंडल की एक संयुक्त बैठक सोमवार को कानोड मंडल अध्यक्ष के पीपलवास स्थित निवास पर आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि

बैठक की अध्यक्षता कानोड मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षण अभियान के निमित्त देहात भाजपा संगठन द्वारा नियुक्त वर्गाधिकारी एवं भाजयुमो के पूर्व देहात जिला प्रभारी दिनेश जोशी तथा पालक व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवती लाल शर्मा उपस्थित थे।

प्रशिक्षण वर्ग की कार्ययोजना और व्यवस्थाएं

बैठक में कानोड-निमच रोड स्थित पुरोहित वाटिका में 22 मार्च से 23 मार्च तक 24 घंटे का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने के संबंध में विस्तृत कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के कुशल संचालन हेतु कार्यकर्ताओं को कार्यालय, अतिथि सत्कार, मंच, आवास, भोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई।

वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, महावीर दक, अनूप श्रीमाली, भाजपा के वरिष्ठ नेता जुगल किशोर टेलर, नरोत्तम मंदावत, कानोड मंडल महामंत्री हितेंद्र सुथार तथा केरेश्वर मंडल से महामंत्री उदय सिंह, अमर सिंह एवं गोपी लाल उपस्थित रहे। इसके साथ ही कानोड मंडल के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह सारंगदेवोत्, विनोद जोशी, शिवनारायण पुरोहित, एडवोकेट दीपक शर्मा, पूर्व महामंत्री रामेश्वर प्रजापत, हेमंत श्रीमाली, राजकुमार सुथार, धर्मेंद्र जारोली, प्रताप सिंह राव, भूपेश मोदी, भैरू लाल तंबोली, मनोज टेलर, ललित वैष्णव और प्रभुलाल खटिक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन को लेकर सभी पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story