कानोड़ में शुक्रवार की दोपहर मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहर्रम का जुलूस पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। ढ़ोल-ताशियों की गगनभेदी गर्जन और धार्मिक नारों के साथ निकले इस जुलूस में महिला, पुरुष और बच्चों ने भारी संख्या में शिरकत की। सुबह 11 बजे नयाबाजार स्थित पठानन मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस गणेश चौक और गांधी चौक होते हुए राजमहल पहुंचा। इसके बाद जुलूस ने पुनः गांधी चौक का रुख किया और वहां से शीवगंज बाजार, सब्जी मंडी एवं बाहर का शहर होते हुए कर्बला तक पहुंचा।

जुलूस के दौरान मार्ग में जगह-जगह ताजिया का मुकाम रहा, जहां नागरिकों ने ताजिया पर अगरबत्ती, लोबान, पैसा व प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। इस धार्मिक आयोजन के दौरान जुलूस में शामिल लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया और जगह-जगह उनके लिए शीतल-पेय तथा ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने अमन-चैन और शांति के लिए विशेष दुआएं कीं, वहीं स्थानीय नवयुवकों ने अखाड़ा प्रदर्शन कर अपने दांव-पेंच पेश किए। सुरक्षा के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस प्रशासन जुलूस के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहा।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story