कानोड में आगामी निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा कानोड मंडल की बैठक सोमवार को निमच रोड स्थित मंडल अध्यक्ष के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव ने की, जबकि विधानसभा विस्तारक संजय लोहारिया मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में संजय लोहारिया ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी निकाय चुनावों में कानोड में भाजपा का बोर्ड बनाने के लक्ष्य को लेकर अभी से पूरे समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य में जुट जाएं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्ड, बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान चलाने का भी आह्वान किया।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, महावीर दक, भगवती लाल शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल शर्मा, मंडल महामंत्री हितेंद्र सुथार सहित मंडल पदाधिकारी, बूथ एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता तथा पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन युवा मोर्चा के पूर्व देहात जिला प्रभारी एवं पूर्व महामंत्री दिनेश जोशी ने किया, जबकि अंत में मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव ने सभी का आभार व्यक्त किया। आगामी निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों को देखते हुए आयोजित इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story