कानोड़ में आंगन मिलन समारोह आयोजित, गोद भराई और अन्न ग्रहण संस्कार के साथ आंगनवाड़ी की भूमिका पर चर्चा
कानोड़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ। आंगनवाड़ी की गतिविधियों और महिला-बाल विकास सेवाओं पर चर्चा के साथ श्रीमती धर्मिष्ठा कडवावत की गोद भराई और 7 माह के बालक का अन्न ग्रहण संस्कार कराया गया।

तस्वीर में कानोड़ के एक विद्यालय में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान अतिथि और महिलाएं नजर आ रहे हैं।
कानोड़। शनिवार को उग्रसेन कुमारी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्रह्मपुरी स्थित कानोड़ परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र 2 की ओर से महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय, बाल विकास परियोजना अधिकारी भीण्डर, जिला उदयपुर के तत्वावधान में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना राव ने की।
कार्यक्रम में कानोड़ नगर के नवनिर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष श्री रोनक जी स्वर्णकार तथा स्थानीय नगर में संचालित सुभाष बोस संस्थान के संस्थापक श्री गिरजा शंकर जी व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम और आंगनवाड़ी केन्द्र की ओर से समय-समय पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों पर श्रीमती तारा जोशी ने विस्तार से प्रकाश डाला।
इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना राव ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों को विद्यालयों से जोड़कर उनकी देखरेख के लिए मेंटर शिक्षक नियुक्त किया गया है। इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों को और सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करते हुए पात्र सभी किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं और 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से आंगनवाड़ी से जोड़कर लाभान्वित करना है।
कार्यक्रम में कानोड़ नगर के वर्तमान नवनिर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष के तत्वावधान में श्रीमती धर्मिष्ठा कडवावत की गोद भराई की रस्म अदा की गई। साथ ही 7 माह के बालक का अन्न ग्रहण संस्कार कराया गया। इस अवसर पर कहा गया कि वर्तमान परिस्थितियों में आंगनवाड़ी केन्द्र समाज की रीढ़ की हड्डी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समय-समय पर स्थानीय आंगनवाड़ी केन्द्र पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को लाभान्वित कर रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विद्यालय के शिक्षक केशव लाल शर्मा ने किया। सुभाष सेवा संस्थान के संचालक श्री गिरजा शंकर जी व्यास ने वर्तमान परिस्थितियों में समाज में आंगनवाड़ी केन्द्र की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं की मिठाई के लिए 500 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केन्द्र की गतिविधियों, महिलाओं और बच्चों को सेवाओं से जोड़ने तथा केन्द्रों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया।

Bharat Jaroli, Udaipur
नाम: भरत कुमार जारोली
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।
