विविध रूपों में सजे शिव, उमा देवरी में पूरे श्रावण माह हुईं विशेष झांकियां
कानोड के उमा देवरी शिवालय में पूरे श्रावण माह अभिषेक, महिम्न पाठ और भजनों के साथ शिव के विविध रूपों का श्रृंगार किया गया। जया चौबीसा की मनमोहक झांकियों के दर्शन के लिए आसपास के लोग भी पहुंचे।

तस्वीर में किशोरी जया चौबीसा उमा देवरी शिवालय परिसर में फूलों से सजी शिव पंचायत की झांकी के पास बैठी नजर आ रही हैं।
कानोड। नगर पालिका क्षेत्र के शिवालयों में पूरे श्रावण मास अभिषेक और पाठ-पूजा के कार्यक्रम आयोजित हुए। आकोला रोड स्थित उमा देवरी के शिवालय में पूरे माह अनोखे कार्यक्रम हुए। भक्तों ने भगवान शिव को विभिन्न रूपों में सजाया, वहीं भजन मंडली और पंचामृत अभिषेक के आयोजन भी हुए।
उग्रसेन कुमारी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की सेवानिवृत्त प्राचार्य निर्मला चौबीसा और पाण्डेय परिवार ने प्रतिदिन महिम्न पाठ के लिए लोगों को जोड़ा। वहीं किशोरी जया चौबीसा ने शिव पंचायत को प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार का श्रृंगार कर मनमोहक झांकियां तैयार कीं।
जया ने शिव पंचायत को गणपति का शिव आलिंगन, अर्द्धनारीश्वर, रामेश्वरम् आदि रूपों में सजाया। उनके द्वारा सजाई गई शिव पंचायत की झांकी देखने के लिए न केवल जया की सखी किशोरियां, बल्कि आसपास के लोग भी दर्शन के लिए पहुंचते रहे।
प्रदोष और श्रावण की अंतिम पूर्णिमा पर उमा देवरी शिवालय में दीपदान किया गया। इस अवसर पर महिला-पुरुषों और किशोरियों ने महाआरती में भाग लिया। पूरे श्रावण माह हुए इन आयोजनों में शिव के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां और धार्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

Bharat Jaroli, Udaipur
नाम: भरत कुमार जारोली
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।
