इंस्पायर अवार्ड मानक हेतु कानोड़ के छात्र हितेन लोहार का चयन
पीएम श्री चतुर विद्यालय के छात्र ने भौतिक विज्ञान व्याख्याता के मार्गदर्शन में पर्यावरण प्रदूषण कम करने का मॉडल प्रस्तुत कर यह उपलब्धि हासिल की।

कानोड़ के पीएम श्री चतुर विद्यालय में इंस्पायर अवार्ड मानक हेतु चयनित छात्र हितेन लोहार का स्वागत करते प्रधानाचार्य महेश कुमार मेघवाल, उप प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद व्यास एवं विद्यालय स्टाफ।
कानोड़। नगर के पीएम श्री चतुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र हितेन लोहार का चयन इंस्पायर अवार्ड मानक में हुआ है। विद्यालय के इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान में हर्ष का माहौल है।
पर्यावरण प्रदूषण को कम करने का मॉडल
व्याख्याता निर्मल कुमार पुरोहित ने बताया कि छात्र ने चंद्रशेखर स्वर्णकार व्याख्याता भौतिक विज्ञान के निर्देशन में पर्यावरण प्रदूषण को कम करने का मॉडल पर आईडिया दिया जिसका चयन हुआ है। छात्र हितेन लोहार के इस नवाचार और आईडिया को इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए उपयुक्त पाया गया है।
विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत और हर्ष
संस्थान के प्रधानाचार्य महेश कुमार मेघवाल ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त की साथ ही राजेंद्र प्रसाद व्यास उप प्रधानाचार्य ने नवाचार को बढ़ावा देने को कहा। संपूर्ण विद्यालय परिवार की ओर से छात्र श्री हितेन लोहार का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से निर्मल कुमार पुरोहित, मेघा मोदी, प्रवीण मंसूरी, भूपेंद्र जोशी, अशोक शर्मा, बसंती लाल व्यास, मोहम्मद इरशाद मंसूरी, चेतन सालवी, देवेश कुलमी, गौरव सालवी, मनोज मीणा और देवीलाल मेघवाल उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
