कानोड। नगर की निजी शिक्षण संस्थान तुलसी अमृत निकेतन की मेजबानी में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ कोड पर लगातार लीग मैच हुए। विभागीय कार्मिक, शारीरिक शिक्षक और कोच ने प्रत्येक कोड पर मैचों का आयोजन करवाया। प्रतियोगिता में राज्यभर से 90 टीमों के 1080 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए संस्थान के संचालक मनोज भानावत अपनी पूरी टीम के साथ स्वयं निगरानी कर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। भानावत मैदान पर सभी जिलों से आए खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाते भी नजर आए।

धारीवाल स्टेडियम में कबड्डी के मैच हो रहे हैं, जबकि एक साथ 1080 खिलाड़ी और उनके कोच जवाहर जैन छात्रावास में आवासीय सुविधा ले रहे हैं। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए छात्रावास की भोजनशाला में ही शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है।

कोच अनिल शर्मा और चतुर उ.मा. विद्यालय के व्याख्याता निर्मल पुरोहित ने बताया कि तीन दिन तक सभी टीमों के लीग मैच होंगे। इसके बाद विजेता टीमों के बीच वॉक आउट मैच खेले जाएंगे।

पूरे राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी कानोड नगर के ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी लेते भी दिखाई दिए। वहीं, तुलसी अमृत निकेतन संस्थान की 40 वर्ष की उपलब्धियों से बने शानदार प्रवेश द्वार पर खिलाड़ी सेल्फी लेते नजर आए। प्रतियोगिता के आयोजन के साथ खिलाड़ियों को खेल के अलावा कानोड की पहचान और संस्थान की उपलब्धियों से भी परिचित होने का अवसर मिल रहा है।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story