श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज तड़बारा मेवाड़ संस्थान, चित्तौड़गढ़ (राज.) के तत्वावधान में कानोड़ स्थित नानेश सभागार, नई बावड़ी में प्रथम भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में समाज की 35 प्रतिभाओं एवं 170 भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।

संस्थान के महामंत्री उदय लाल श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:15 बजे होगा। इस अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों, वर्ष 2017 में कानोड़ में आयोजित हुए यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम के सहभागियों तथा समाजजनों एवं भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।

समारोह के दौरान समाज के लिए तैयार किए गए प्रथम परिवार परिचय ग्रंथ का विधिवत विमोचन भी किया जाएगा। विमोचन के बाद प्रतिनिधि सभा मेवाड़ संस्थान उदयपुर एवं प्रतिनिधि सभा के बाद आमसभा तड़बारा मेवाड़ संस्थान चित्तौड़गढ़ का आयोजन होगा।

संस्थान के पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

आयोजकों ने श्रीमाली समाज के सभी समाजजनों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। नानेश सभागार में होने वाला यह आयोजन समाज की प्रतिभाओं, सहयोगकर्ताओं और सामाजिक गतिविधियों को एक मंच प्रदान करेगा।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story