✕
कानोड: तुलसी अमृत स्कूल में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजित
By Bharat Jaroli, UdaipurPublished on
तुलसी अमृत संस्थान द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों में देशभक्ति भाव जगाने के लिए समसामयिक विषयों पर आधारित प्रतियोगिता संपन्न हुई।

x
कानोड के तुलसी अमृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'ऑपरेशन सिंदूर' विषय पर आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा में सम्मिलित होते कक्षा 9वीं व 11वीं के विद्यार्थी।
प्रतियोगिता का विवरण और भागीदारी
- आयोजन के प्रभारी राम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9 वीं व 11वीं के 100 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
- व्याख्याता राजेश वया व वरिष्ठ अध्यापक हरिश जैन ने सह-शैक्षिक गतिविधि पर सतत सजग रखने के लिए वर्ष भर किए गए आयोजन के तहत ही इस प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ने का प्रयास किया।
मुख्य विषय: ऑपरेशन सिंदूर
प्रभारी राम सिंह राठौड ने बताया कि "छात्रों के देशभक्ति भावों को देखते हुए परीक्षा में ऑपरेशन सिंदूर को केंद्र में रखा गया।"
व्याख्याता सोनिका जैन व गोपाल जोशी ने समसामयिक विषय को ध्यान में रखते हुए प्रश्न पत्र तैयार करवाए।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
