कानोड के तुलसी अमृत विद्यालय में महिला शिक्षिकाओं का कंप्यूटर प्रशिक्षण
विद्यालय की 18 शिक्षिकाएं प्रतिदिन एक घंटा इंटरनेट, लेखा कार्य और गूगल सर्च का प्रशिक्षण लेकर तकनीकी कौशल विकसित करेंगी।

नगर पालिका क्षेत्र कानोड के तुलसी अमृत विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान कंप्यूटर और ए.आई. की बारीकियां सीखतीं महिला शिक्षिकाएं।
कानोड। नगर पालिका क्षेत्र के तुलसी अमृत उ.प्रा.विद्यालय में महिला शिक्षिकाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। संचालक कल्याण सिंह पोखरना व मंत्री हेमन्त कुमार डूंगरवाल के निर्देशन में आयोजित इस शिविर के प्रथम चरण में महिलाओं को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आधुनिक दौर में कंप्यूटर की आवश्यकता
संचालक पोखरना ने बताया कि "आधुनिकता के इस दौर में कंप्यूटर आवश्यकता है और शिक्षा का कोई भी सोपान बिना कंप्यूटर शिक्षा के संभव नहीं है इसलिए विद्यालय की शिक्षिका को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त नियमित कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ा जाएगा जिससे विद्यालय के बालक कंप्यूटर शिक्षा का महत्व समझ सके।" पोखरना के अनुसार विद्यालय की कुल 18 शिक्षिकाएं प्रतिदिन 1 घंटा कंप्यूटर शिक्षण प्राप्त करेगी।
ए.आई. युग और तकनीकी कौशल
प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा ने कहा कि "ए.आई. का युग है ऐसे में महिलाओं को भी कंप्यूटर शिक्षण से जुड़ना चाहिए।" मुख्य प्रशिक्षक विष्णु कुमार प्रशिक्षण में इंटरनेट से जुड़ी साइट, लेखा कार्य, गूगल सर्च आदि का शिक्षण देंगे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
