कानोड में रीको औद्योगिक क्षेत्र की मांग: विधायक उदयलाल डांगी ने सदन में मजबूती से रखा पक्ष
विधानसभा सत्र के दौरान विधायक डांगी ने वल्लभनगर क्षेत्र में खेल मैदानों के उन्नयन, इंडोर स्टेडियम और युवा प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की भी मांग की।

कानोड:- विधानसभा के सत्र में युवा मामले, खेल एवं उद्योग विभाग की अनुदान मांग (संख्या 26–56) पर चर्चा के दौरान विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को विधायक उदयलाल डांगी ने मजबूती से रखा।
विधायक द्वारा सदन में उठाई गई प्रमुख मांगें
विधायक उदयलाल डांगी ने सरकार का ध्यान निम्नलिखित आवश्यकताओं की ओर आकर्षित किया:
- क्षेत्र में खेल मैदानों के उन्नयन और इंडोर स्टेडियम की स्थापना।
- मिनी खेल मैदान और युवा प्रशिक्षण केंद्रों की शुरुआत।
- कानोड गोपालपुरा में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की आवश्यकता।
- कानोड में रीको (RIICO) औद्योगिक क्षेत्र खोले जाने की विशेष मांग।
भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव, मंडल प्रतिनिधि अनूप श्रीमाली, मंडल महामंत्री हितेंद्र सुथार, सरोज व्यास सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस मांग का स्वागत किया है।
दिनेश जोशी का प्रेस वक्तव्य और आभार
भाजयुमो के पूर्व देहात जिला प्रभारी तथा वर्तमान में मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व महामंत्री दिनेश जोशी ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कानोड में रीको औद्योगिक क्षेत्र की मांग का स्वागत करते हुए विधायक डांगी का आभार जताया।
"कानोड में औद्योगिक क्षेत्र खुलने से कानोड सहित आस पास के क्षेत्र के लोगों, युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, क्षेत्र का विकास होगा, पलायन रुकेगा।"
जोशी ने सरकार से इस मांग को स्वीकार कर कानोड में इसी बजट में औद्योगिक क्षेत्र खोले जाने की मांग का समर्थन किया।
विकास और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता
जोशी ने बताया कि युवा सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास के लिए सदन में विधायक द्वारा आवाज उठाना वल्लभनगर को विकसित विधानसभा बनाने में उनकी प्रमुख प्राथमिकता को दर्शाता है।
"राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व विधायक डांगी के नेतृत्व में कुशल प्रयास की सराहना करते हुए युवाओं के कौशल विकास, खेल सुविधाओं के विस्तार तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु संचालित योजनाओं पर आभार अभिव्यक्त किया।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
