कानोड़ में रविवार की दोपहर 1:15 बजे से 1:45 बजे तक नगर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के चलते जलाशय जोशीला तालाब में भी पानी की आवक दर्ज की गई।

रविवार सुबह से ही आसमान काले घने बादलों से आच्छादित रहा। दोपहर होते-होते बादलों ने बौछार शुरू कर दी और पूरे नगर क्षेत्र को भिगो दिया। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश के दौरान मौसम सुहावना हो गया, जिससे नागरिकों ने गर्मी से राहत महसूस की।

बारिश थमने के तुरंत बाद तेज कड़क धूप निकल आई। हालांकि, आधे घंटे की इस बारिश से जोशीला तालाब में पानी की आवक दर्ज होने के साथ ही नगर क्षेत्र का मौसम भी कुछ समय के लिए पूरी तरह बदल गया।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story