कानोड | नगर पालिका क्षेत्र के पीएम श्री चतुर उ.मा.विद्यालय में मेवाड विश्व विद्यालय ओर पीएम श्री चतुर उ.मा.विद्यालय के सयुंक्त तत्वावधान में गुरू वन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ एवं गरिमामयी उपस्थिति

  • कार्यक्रम की शुरुआत तुलसी अमृत उ.प्रा.विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा ने शारदा वन्दना गायन से की।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता चतुर उ.मा.विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश मेघवाल ने की, मुख्य अतिथि रावतपुरा स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश पुरोहित थे।
  • विशिष्ठ अतिथि तुलसी अमृत संस्थान के मंत्री हेमन्त डूंगरवाल एवं चन्द्रेश दक थे।
  • मेवाड विश्व विद्यालय के विरेन्द्र सिंह भाटी मुख्य वार्ताकार थे।

अतिथियों के विचार एवं उद्बोधन

कार्यक्रम में उपस्थित आस पास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए मंत्री हेमन्त डूंगरवाल ने कहा कि "गुरू का स्थान तो इश्वर से बढ़कर है ओर ऐसे कार्यक्रम अपने आप में गौरवशाली है।"

राजेन्द्र व्यास, रमेश पुरोहित व चन्द्रेश दक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए "शिक्षक सम्मान को वर्तमान समय के लिए जरूरी" बताया। चन्द्र शेखर सोनी ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों का परिचय करवाया।


विशेष सम्मान एवं छात्रवृत्ति चर्चा

परींडा अभियान से जुडे दीपक शर्मा के अभियान की सराहना करते हुए शर्मा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार पीएम श्री चतुर उ.मा.विद्यालय के व्याख्याता निर्मल पुरोहित ने विभिन्न संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली छात्रवृति की जानकारी देते हुए अधिकाधिक छात्रों को छात्रवृत्ति से जोड़कर आगे की शिक्षा से जोडने की बात कही।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story