कानोड | नगर पालिका क्षेत्र के तुलसी अमृत निकेतन में एनसीसी यूनिट 2 राज आर एंड वी रेजिमेंट नवनिया के तत्वाधान में एनसीसी ए प्रमाण पत्र एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया।

परीक्षा केंद्र एवं प्रतिभागी विद्यालय

उदयपुर जिले के निम्नलिखित विद्यालयों का परीक्षा केंद्र तुलसी अमृत उच्च माध्यमिक विद्यालय कानोड़ रहा:

  • पीएम श्री चतुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
  • महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भींडर
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसड़ा
  • पाटनी पब्लिक स्कूल निम्बाहेडा

उपस्थित अधिकारी एवं प्रशिक्षक

परीक्षा के सफल संचालन हेतु सैन्य अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे:

  • नायब सूबेदार दिलीश पी
  • सूबेदार विनय कुमार
  • ए एन ओ देवेंद्र सिंह भाटी
  • मदन लाल कुलमी
  • शारीरिक शिक्षक मांगी लाल गायरी
  • व्याख्याता राजेश वया

परीक्षा का पाठ्यक्रम और महत्व

दो वर्षीय एनसीसी प्रशिक्षण के उपरांत यह परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें निम्नलिखित विषय शामिल थे:

  • एनसीसी इतिहास और सैन्य इतिहास
  • डिजास्टर मैनेजमेंट और नेतृत्व
  • हथियार प्रशिक्षण
  • स्वास्थ्य और स्वच्छता
  • मैप रीडिंग

शुभकामनाएं एवं उत्साहवर्धन

संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया:

  • संस्थान संचालक कल्याण सिंह पोखरना ने "समस्त कैडेट को शुभकामनाएं प्रदान की।"
  • प्राचार्य हेमंत कुमार पटेल, प्राचार्या प्रमिला दलाल, प्रधानाचार्य दीपक शर्मा और छात्रावास अधीक्षक कल्याण सिंह राठौड़ ने भी समस्त विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story