कानोड़। स्थानीय नगर पालिका चुनाव में प्रचण्ड बहुमत हासिल करने के बाद मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के दिलीप सिंह सोलंकी विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजे सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

मंगलवार दोपहर उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप सिंह सोलंकी को 14 मत प्राप्त हुए, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री मेनारिया को 6 वोट मिले। इस तरह श्री सोलंकी ने 8 मतों के अंतर से जीत दर्ज की और उन्हें उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया।

उपाध्यक्ष चुनाव के बाद मंगलवार को अध्यक्ष रोनक सोनी और उपाध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान सभी विजयी पार्षदों का भव्य स्वागत किया गया। उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।

इस मौके पर अध्यक्ष सोनी, उपाध्यक्ष सोलंकी सहित विजयी पार्षदों ने कहा कि कानोड़ नगर के विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। सभी मिल-जुलकर कानोड़ नगर के विकास में नए आयाम स्थापित करेंगे।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story