कानोड नगर पालिका क्षेत्र के ब्रह्मपुरी चौबीसा सदन में पूर्णिमा के अवसर पर महालय श्राद्ध पूजा के साथ श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हुई। इस दौरान आचार्य फतह लाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पितृ देवों का तर्पण करवाया।

चौबीसा समाज के कोषाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि पितृ तर्पण और पूजन में यज्ञोपवित धारी 14 ब्राह्मणों ने भाग लिया। पीताम्बर व श्वेतांबर धारण किए ब्राह्मण जजमानों ने कुशा के आसन पर बैठकर आचार्य के मंत्रोच्चार के साथ पीतल के पात्र में आटे से बने पिंड का प्रतीक स्वरूप तर्पण किया।

आचार्य फतह लाल शर्मा ने बताया कि महालय श्राद्ध के पश्चात जीव पितृ श्रैणी में आ जाता है और यह श्राद्ध करने के पश्चात प्रतिवर्ष श्राद्ध पक्ष में मृत्यु तिथि पर पितृ देवों को तर्पण किया जाता है।

चौबीसा समाज द्वारा आयोजित महालय श्राद्ध के पश्चात सायंकाल ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त समाजजनों ने भाग लिया। महालय श्राद्ध पूजा, पितृ तर्पण और ब्रह्म भोज के साथ कानोड में श्राद्ध पक्ष की शुरुआत का आयोजन संपन्न हुआ।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story