नगर पालिका क्षेत्र और आसपास के शिव मंदिरों में पवित्र श्रावण मास के दौरान शिव साधना का दौर चल रहा है। नगर के ब्रह्मपुरी स्थित भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर में प्रतिदिन रात्रि चौबीसा समाज के महिला-पुरुष और युवक सामूहिक रूप से शिव महिम्न पाठ करते हैं। चौबीसा समाज के प्रबुद्ध जनों ने वर्षों से इस परंपरा को जारी रखा है।

वर्षभर प्रत्येक रविवार को सायंकाल गायत्री साधना, शिव महिम्न पाठ और शक्रादर स्तुति का पाठ किया जाता है। श्रावण मास में यही धार्मिक साधना पूरे महीने नियमित रूप से चलती है।

मंदिर में पुजारी द्वारा प्रतिदिन पार्थिव पूजा भी की जाती है। इसके दर्शन के लिए सैकड़ों भक्त मंदिर पहुंचते हैं। इसके साथ ही श्रद्धालु सुबह-शाम मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक और पंचामृत अभिषेक कर भगवान शिव की भक्ति एवं पूजा करते हैं।

श्रावण मास में नियमित पूजा, अभिषेक और शिव महिम्न पाठ के चलते ब्रह्मपुरी स्थित भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर में धार्मिक साधना का यह क्रम पूरे महीने जारी रहता है।

Updated On
Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story