परीक्षा केंद्र का माहौल

कानोड | नगर पालिका क्षेत्र के आंठवी बोर्ड परीक्षा के केन्द्र पीएम श्री चतुर उ.मा.विद्यालय में सामाजिक अध्ययन का प्रश्न पत्र देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते बच्चे प्रसन्न दिखे । बच्चों ने प्रश्न पत्र को आसान व सरल बताया ।

प्रश्न पत्र के मुख्य विषय

  • छात्रों ने बताया कि राजस्थान अध्ययन से आसान प्रश्न पूछे गए।
  • महिला अधिकार व महिला आयोग के बारे में भी प्रश्न पूछे गए जो आसान थे ।

अभिभावकों के साथ चर्चा

पीएम श्री चतुर उ.मा.विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर खडे अभिभावक परीक्षा समाप्ति के बाद बच्चों से मिले तो बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रश्न पत्र की चर्चा की ओर आसान होने की बात कही ।

विद्यार्थी का अनुभव

"छात्र प्रियांशु पटेल बताया कि महिला शिक्षा को लेकर रमा बाई का संघर्ष, तो 1857 की क्रान्ति ,औद्योगिक निति ,खनिज निति, सहित कई विषयों पर आसान प्रश्न पूछे गए।"

छात्र प्रियांशु ने बताया कि विद्यालय में सतत अध्ययन के कारण ही प्रश्न आसान लगते है ।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story