कानोड़ में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस समारोह, विचार गोष्ठी का आयोजन
मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पार्टी की विकास यात्रा पर विचार रखे और भव्य आतिशबाजी की गई।

कानोड़ के पीपलवास रोड पर भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता।
कानोड़। भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस 6 अप्रेल सोमवार की सांय विचार गोष्ठी व भव्य आतिशबाजी नारेबाजी कर कार्यकर्ताओं ने धूम धाम से मनाया।
विचार गोष्ठी का आयोजन
कानोड़ के पीपलवास रोड़ स्थित मंडल अध्यक्ष के निवास पर सर्वप्रथम एक विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव ने की। आयोजित विचार गोष्ठी को भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी, महावीर दक, भगवती लाल शर्मा, पूर्व न. पा. अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व जिला प्रभारी भाजयुमो दिनेश जोशी, कार्यक्रम के संयोजक रणजीत सिंह सारंगदेवोत, मंडल महामन्त्री हितेंद्र सुथार, पूर्व महामन्त्री रामेश्वर प्रजापत सहित कईं वक्ताओं ने भाजपा के स्थापना के साथ अब तक की विकास यात्रा के विषय पर संबोधित किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का पार्टी का उपरना धारण कर स्वागत अभिनंदन भी किया गया।
कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी
इस अवसर पर भाजपा मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र, बूथ सहित कई देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभम अलावत ने किया। धन्यवाद व आभार मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव ने व्यक्त किया। विचार गोष्ठी की समाप्ति पर सभी कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी व नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मिठाई से मुंह मीठा कर आपस में बधाइयाँ प्रेषित की। मंडल अध्यक्ष के निवास व पार्टी कार्यालय को विद्युत लाइटिंग, पार्टी झंडों से सुसज्जित किया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
