रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए 25 अगस्त को कनबई बाजार बंद नहीं रहेगा, बल्कि पूर्ण रूप से खुला रहेगा। संयुक्त व्यापार मंडल कनबई–नयागांव की कोर कमेटी ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है।

संयुक्त व्यापार मंडल कनबई–नयागांव के पूर्व निर्णय के अनुसार प्रत्येक माह की 25 तारीख को कनबई बाजार बंद रखा जाता है। प्रमुख त्योहारों एवं पर्वों को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों और आमजन की सुविधा के लिए यह व्यवस्था तय की गई थी कि यदि 25 तारीख के आसपास एक सप्ताह के भीतर कोई प्रमुख त्योहार होता है, तो उस दिन बाजार बंद नहीं रखा जाएगा।

इसी क्रम में 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व होने के मद्देनजर संयुक्त व्यापार मंडल की कोर कमेटी ने आपसी सहमति से 25 अगस्त को कनबई बाजार खुला रखने का निर्णय लिया है। इस दिन बाजार पूर्ण रूप से खुला रहेगा।

व्यापार मंडल ने समस्त व्यापारी बंधुओं, ग्रामीणजनों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि 25 अगस्त को बाजार खुला रखने संबंधी निर्णय की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और संगठन के निर्णय में सहयोग प्रदान करें।

संयुक्त व्यापार मंडल कनबई–नयागांव के अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, उपाध्यक्ष हीरालाल गमेती, संरक्षक प्रेमचंद कलाल एवं महामंत्री प्रकाश कलाल ने सभी से सहयोग की अपील की है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story