अरावली की सुरम्य वादियों में स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के प्रमुख धार्मिक स्थल कमलनाथ महादेव मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भव्य सभा मंडप का शिलान्यास संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना रहा।

समारोह की शुरुआत सुबह विद्वान पंडितों के सानिध्य में भूमि पूजन, शिला पूजन और विशेष पूजा के साथ हुई। वैदिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सभा मंडप के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

इस पावन अवसर पर सभी पुजारियों तथा आसपास के ग्रामीण अंचलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न हुए और श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही।

समारोह में गिरजा शंकर शर्मा, ललित शर्मा, जगदीश जोशी, प्रेम पुजारी, कमलेश शर्मा, मनीष पुजारी, ओम प्रकाश ऑदीच्य, राज कुमार धन्नावत, रामचंद्र जन्नावत, पंडित बनवारी, संत वानजी भगत और धर्मा महाराज सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व वाले कमलनाथ महादेव मंदिर में सभा मंडप के शिलान्यास के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story