श्रावण रविवार पर कमलनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भजनों पर झूमे भक्त
झाड़ोल के कमलनाथ धाम में श्रावण रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन के बीच महिलाओं ने नृत्य किया और सीपी जोशी ने पूजा की।

तस्वीर में उदयपुर के कमलनाथ धाम मंदिर परिसर में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।
झाड़ोल के प्रसिद्ध प्राचीन कमलनाथ धाम मंदिर में श्रावण मास के रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ बनी रही और धार्मिक वातावरण नजर आया।
मंदिर के पुजारी प्रेम शंकर ने बताया कि कमलनाथ धाम प्राचीन एवं पौराणिक मंदिर होने के कारण उदयपुर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। श्रावण मास में रविवार का विशेष महत्व होने से यहां दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
इस अवसर पर मगवास जोशी परिवार के देवनारायण जोशी, दीपक जोशी, अशोक जोशी एवं मनीष जोशी ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में रंग गया।
वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सीपी जोशी ने भी कमलनाथ धाम पहुंचकर बाबा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। श्रावण रविवार के चलते पूरे मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
