रात्रि गश्त में सड़क पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर, पुलिस ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रजोल मार्ग पर रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को करीब 10 फिट लंबा अजगर मिला। पुलिस ने वाहनों को रोककर यातायात नियंत्रित किया और अजगर को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में पहुंचाया।

तस्वीर में रजोल मार्ग की सड़क पर एक लंबा अजगर दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर काल्पनिक है और एआई द्वारा केवल संदर्भ के लिए बनाई गई है।
कल्याणपुर थाना पुलिस के गश्ती दल को रात्रि गश्त के दौरान रजोल मार्ग पर करीब 10 फिट लंबा अजगर दिखाई दिया। बीच सड़क पर अजगर के आने से पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को रोककर यातायात नियंत्रित किया।
कल्याणपुर थानाधिकारी सोहन लाल बामनिया के निर्देशन में पुलिस गश्ती दल ने सावधानीपूर्वक अजगर को सड़क से सुरक्षित तरीके से जाने दिया। इसके बाद पुलिस ने अजगर को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में जाने दिया, जिसके कुछ ही समय बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो गया।
पुलिस की सतर्कता से एक ओर अजगर की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, वहीं दूसरी ओर सड़क पर संभावित हादसे की स्थिति भी टल गई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
