पंचायत चुनाव के मद्देनजर कल्याणपुर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। पंच एवं सरपंच पदों के लिए कल होने वाले मतदान से पहले पुलिस जवानों ने कल्याणपुर पंचायत समिति मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में रूट मार्च निकालकर कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान में बाधा डालने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

पुलिस अधीक्षक ऋषभदेव अर्जुन सिंह राठौड़ के निर्देशन में कल्याणपुर थाना प्रभारी सोहनलाल बामनिया के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आमजन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि चुनाव के दौरान शांति भंग करने, असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मतदान से पहले पुलिस के इस रूट मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए आश्वस्त करना है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story