कल्याणपुर के दैपुर गांव से युवती लापता, 17 जुलाई से घर नहीं लौटी, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला
खेरवाड़ा के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दैपुर गांव से 17 जुलाई 2026 से लापता युवती की तलाश में पुलिस जुटी है। गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

खेरवाड़ा के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दैपुर गांव से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
थानाधिकारी सोहन लाल आमलिया के निर्देशन में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार परिवादी ने बताया कि उसकी पुत्री 17 जुलाई 2026 को बिना बताए घर से निकल गई थी। इसके बाद से वह अब तक घर वापस नहीं लौटी है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक तारा चंद द्वारा गंभीरता से की जा रही है। साथ ही युवती की शीघ्र तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
