कल्याणपुर के महुवाड़ा गांव में गाली-गलौज के बाद मारपीट, चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
महुवाड़ा गांव में हुए विवाद मामले में मयूरराज सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कल्याणपुर थाना परिसर जहां महुवाड़ा गांव में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने चार जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में गाली-गलौज कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, महुवाड़ा निवासी मयूरराज सिंह (31) पुत्र हिम्मत सिंह की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर महुवाड़ा निवासी पुष्पेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, युवराज सिंह एवं पृथ्वी सिंह को मामले में नामजद किया गया है।
थानाधिकारी सोहनलाल बामनिया के निर्देशन में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक नगिन राम कर रहे हैं। पुलिस दर्ज प्रकरण के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
