कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोड़िया वाडा गांव में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। गोड़िया वाडा निवासी 24 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र लालू राम ने पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का प्रकरण दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार मुकेश कुमार ने बताया कि 29 अगस्त 2026 को उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। इसके बाद कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चुराकर ले गया। आसपास के क्षेत्र में तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं लगा।

प्रार्थी ने 1 सितंबर 2026 को कल्याणपुर थाना पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। थानाधिकारी सोहनलाल बामणिया ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच हेड कांस्टेबल नारायण लाल द्वारा की जा रही है।

मामले में पुलिस अब चोरी हुई मोटरसाइकिल का पता लगाने और अज्ञात आरोपी तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story