कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में फतेह एकेडमी की दो छात्राओं का चयन, बढ़ाया विद्यालय का गौरव
फतेहनगर की फतेह एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पलक मेनारिया और खुशी सोनी का कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2025-26 में चयन।

तस्वीर में (बाएं से दाएं) फतेह एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहनगर की छात्राएं पलक मेनारिया और खुशी सोनी बधाई संदेश पोस्टर में दिखाई दे रही हैं।
स्थानीय फतेह एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दो होनहार छात्राओं ने अपनी लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सत्र 2025-26 की "कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना" के तहत विद्यालय की दो छात्राओं का चयन किया गया है।
योजना के अंतर्गत चयनित छात्राओं में पलक मेनारिया पुत्री वासु देव मेनारिया तथा खुशी सोनी पुत्री गोविंद सोनी शामिल हैं। दोनों छात्राओं के चयन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उन्हें और उनके परिजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्राओं के कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर प्रयास का यह परिणाम है तथा उनकी इस उपलब्धि पर पूरे फतेह एकेडमी परिवार को गर्व है।
विद्यालय की ओर से दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि यह उपलब्धि उनके आने वाले सफर की एक नई शुरुआत है और उनकी सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
