डूंगरपुर में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कलश यात्रा और पवित्र मिट्टी पूजन
डूंगरपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर एबीवीपी ने भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। जन्मभूमि से लाई पवित्र मिट्टी का पूजन कर आदिवासी परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। यात्रा में गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आदिवासी गौरव को उजागर किया गया।

डूंगरपुर (प्रात:काल संवाददाता)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डूंगरपुर शहर में आदिवासी समाज की महान शख्सियत भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। इस अवसर पर बिरसा मुंडा की जन्मभूमि से लाई गई पवित्र मिट्टी का पूजन किया गया, जो आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश लिए हुए थी।
सोमवार को एसबीपी कॉलेज मैदान में आदिवासी परंपरा के अनुसार मिट्टी के कलश का पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुशील कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सभापति अमृत कलासुआए, एबीवीपी राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा, प्रांत मंत्री जितेंद्र लोधा, प्रांत सह मंत्री आनंद निनामा, क्षेत्रीय जनजाति प्रमुख हर्षित निनामा और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
पूजन के पश्चात कॉलेज मैदान से ढोल-धमाकों और जयकारों के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुई। हाथों में तिरंगा लिए हुए प्रतिभागी और भगवान बिरसा मुंडा के जयकारे लगाते हुए यात्रा नया बस स्टैंड, तरुण सागर चौराहा होते हुए अस्पताल के सामने स्थित ऑडिटोरियम हॉल तक पहुँची। रास्ते में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
ऑडिटोरियम हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें टीएडी और जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित किया। प्रस्तुतियों में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की महत्ता पर प्रकाश डाला गया और उनके संरक्षण का संदेश दिया गया। इस आयोजन ने न केवल आदिवासी गौरव को पुनर्जीवित किया, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का संदेश भी दिया।
बिरसा मुंडा की जन्मभूमि से लाई गई मिट्टी का पूजन और कलश यात्रा आदिवासी समाज के प्रति सम्मान और उनकी सांस्कृतिक पहचान को उजागर करने वाला महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
- डूंगरपुर में बिरसा मुंडा जयंती 2025डूंगरपुर कलश यात्रा बिरसा मुंडाबिरसा मुंडा जन्मभूमि मिट्टी पूजनआदिवासी संस्कृति संरक्षण डूंगरपुरABVP डूंगरपुर कलश यात्राबिरसा मुंडा 150वीं जयंती कार्यक्रमडूंगरपुर आदिवासी परंपरा उत्सवबिरसा मुंडा जयकारे और तिरंगा यात्राडूंगरपुर सांस्कृतिक कार्यक्रम बिरसा मुंडाआदिवासी गौरव डूंगरपुर 2025Birsamunda 150th birth anniversary DungarpurDungarpur ABVP Kalash YatraTribal culture preservation DungarpurDungarpur Birsamunda holy soil poojaDungarpur tribal festival 2025Birsamunda birth land soil worship DungarpurDungarpur cultural event BirsamundaBirsamunda Kalash Yatra 2025

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
