खेरवाड़ा, मोड़ (मेवाड़ा) कलाल समाज सेवा संस्थान, 11 इकाई डूंगरपुर के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, तीजवड़ में प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर नगर परिषद आम चुनाव 2026 को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कलाल समाज की जनसंख्या एवं सामाजिक भागीदारी को ध्यान में रखते हुए जनसंख्या अनुपात के आधार पर विभिन्न वार्डों में समाज के योग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अवसर देने की मांग की गई।

समाज पदाधिकारियों ने कहा कि कलाल समाज लंबे समय से सामाजिक, जनसेवा एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता आया है। समाज की जनसंख्या एवं मतदाताओं की संख्या को देखते हुए राजनीतिक प्रतिनिधित्व में भी उचित भागीदारी मिलना आवश्यक है।

ज्ञापन के माध्यम से समाज की भावनाओं और मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए पार्टी स्तर पर उचित निर्णय लेने तथा जनसंख्या अनुपात के अनुरूप वार्डों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

बैठक में समाज के पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। इस दौरान नगर परिषद आम चुनाव 2026 में समाज की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को लेकर अपनी मांग प्रभारी मंत्री के समक्ष रखी गई।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story