पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला दल शनिवार 4 जुलाई को सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली से लिपूलेक मार्ग के लिए रवाना हो गया। विभिन्न राज्यों के 51 सदस्यीय इस प्रथम बैच को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा पर भेजा गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह दल 30 जून को नई दिल्ली पहुंचा था, जहां 3 जुलाई तक यात्रियों के पासपोर्ट, वीजा और मेडिकल जांच सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।

निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार यह दल 4 जुलाई को नई दिल्ली से टनकपुर पहुंचेगा और 5 जुलाई को धारचूला के लिए रवाना होगा। यात्रा को लेकर इस वर्ष सबसे महत्वपूर्ण निर्देश यह जारी किया गया है कि चीनी प्रशासन द्वारा वर्ष 2018 से लगाए गए प्रतिबंध के कारण किसी भी यात्री को पवित्र मानसरोवर झील में स्नान या डुबकी लगाने की अनुमति नहीं होगी। विदेश मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में सभी यात्रियों को इस नियम का सख्ती से पालन करने तथा यात्रा के दौरान अपने समूह से अलग नहीं होने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि 51 सदस्यीय दल में 36 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। इस दल में राजस्थान से 14 यात्री हैं, जिनमें जयपुर जिले से 7 सदस्य शामिल हैं। जैन समाज की ओर से महारानी फार्म, जयपुर निवासी एवं बयाना वाले अनिल जैन गदिया भी इस दल का हिस्सा हैं। उन्हें 30 जून को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना होने से पूर्व गायत्री नगर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह एवं पदाधिकारियों ने तिलक, माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने अनिल जैन गदिया को शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित कीं।

यात्रा की परिवहन व्यवस्था के तहत यात्रियों को नई दिल्ली से धारचूला तक टेम्पो ट्रैवलर के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। इसके बाद धारचूला से गुंजी और नाभीढांग तक लगभग 70 किलोमीटर का पहाड़ी सफर जीप के जरिए कराया जाएगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) ने यात्रियों के ठहरने और यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा का यह प्रथम दल 21 जुलाई को वापस नई दिल्ली लौटेगा।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story