झाडोल: जे आर शर्मा स्मृति महोत्सव और वार्षिक उत्सव 2026 संपन्न
राजस्थान बाल विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और सतीश जोशी को अटल सेवा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।

झाडोल के राजस्थान बाल विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित वार्षिक उत्सव 2026 के दौरान मंचासीन अतिथि डॉ. जी एस शर्मा, बाल संत अमन जी शास्त्री और अन्य गणमान्य नागरिक।
राजस्थान बाल कल्याण समिति इकाई झाडोल द्वारा संचालित राजस्थान बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल के प्रांगण में जे आर शर्मा स्मृति महोत्सव एवं वार्षिक उत्सव 2026 के उपलक्ष में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि
- अध्यक्षता: संस्था सचिव डॉ. जी एस शर्मा
- मुख्य अतिथि: बाल संत अमन जी शास्त्री
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिक अतिथि एवं अभिभावक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:
- राज राणा गुणवंत सिंह जी झाला
- भंवर सिंह जी पवार
- संजय जी मेहता
- पूर्व विधायक हीरालाल दरागी
- नीलम राज पुरोहित
- झाड़ोल सरपंच साहिबा आशा देवी वडेरा
- मनीष जी पुरोहित
रंगारंग प्रस्तुतियां एवं प्रतिभा सम्मान
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न बालकों को अतिथियों द्वारा परितोषित भी किया गया। इस अवसर पर इकाई द्वारा संचालित सभी विद्यालय के बालक बालिका, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
विशेष सम्मान एवं स्वागत
"अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा सतीश जी जोशी उप्राचार्य को अटल सेवा गौरव अवार्ड से सम्मानित होने पर संस्था सचिव द्वारा उनका भी स्वागत किया गया।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
