झाड़ोल के जे.आर शर्मा कॉलेज में एनएसएस शिविर के छठे दिन योग शिविर
शिविर के मुख्य वक्ता डॉ. कुलदीप जोशी ने स्वयंसेवकों को विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाकर योग और प्राणायाम के सामाजिक व आध्यात्मिक महत्व को समझाया।

जे.आर शर्मा महाविद्यालय झाड़ोल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन योगाचार्य डॉ. कुलदीप जोशी के मार्गदर्शन में योगाभ्यास करते छात्र-छात्राएं।
आज दिनांक 27/01/2026 को स्थानीय महाविद्यालय जे.आर शर्मा झाड़ोल में “राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर” के छठे दिन की गतिविधियों का सफलतापूर्वक संपादन किया गया।
प्रथम सत्र: भारतीय ज्ञान परम्परा में योग एवं प्राणायाम
शिविर के मुख्य वक्ता डॉ. कुलदीप जोशी (योगाचार्य, आयुष आरोग्य मन्दिर, बदराणा) रहे। उन्होंने युवाओं के सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास पर प्रकाश डाला।
- मुख्य संदेश: डॉ. जोशी ने योग एवं प्राणायाम के महत्व को समझाते हुए इसे "उतरोत्तर विकास का आधार" बताया।
- योगाभ्यास: युवा स्वयंसेवकों को निम्नलिखित का अभ्यास करवाया गया:
१. आसन: ताडासन, ब्रजासन, मकरासन, एवं सेतु बन्दासन।
२. प्राणायाम व ध्यान: भ्रामरी, कपालभाति, भस्तिका तथा ध्यान।
द्वितीय सत्र: पोस्टर प्रतियोगिता एवं सामाजिक जागरूकता
शिविर के दूसरे सत्र में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से स्वयंसेवकों ने विभिन्न ज्वलंत विषयों पर अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित की:
- पर्यावरण प्रदूषण एवं स्वच्छता का महत्व।
- सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव।
- कन्याभ्रूण हत्या एवं बालिका शिक्षा।
- मतदान जागरूकता एवं साफ-सफाई।
समापन कार्यक्रम की सूचना
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.के. जैन ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी साझा की।
"राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन कल दिनांक 29-01-2026 को होगा जिसमे शिविर के विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं एवं श्रेष्ठ स्वयंसेवक व सेविकाओ को पुरुस्कृत किया जाएगा |"
उपस्थिति एवं आभार
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं 60 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. भूपेन्द्र मेघवाल ने किया एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन एन.एन.एस. प्रभारी डॉ. अनिता गन्ना द्वारा दिया गया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
