✕
झाड़ोल के जे.आर शर्मा महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन
By Vishnu Lohar, JhadolPublished on
महाविद्यालय में ई.एल.सी. के माध्यम से छात्रों को ईवीएम पद्धति, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान की ऐतिहासिक महत्ता के प्रति जागरूक किया गया।

x
झाड़ोल स्थित जे.आर शर्मा महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता महोत्सव के दौरान छात्रों को मतदान की शपथ दिलाते सहायक आचार्य राजेश बिलोनिया और उपस्थित शैक्षणिक स्टाफ।
ई.एल.सी. गठन एवं मुख्य उद्देश्य
- महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. के. जैन ने बताया कि "इ.एल.सी. का उद्देश्य लोकतान्त्रिक मूल्यों एवं मतदान के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है।"
- कार्यक्रम में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, इ. वी. एम. मशीन से मतदान की पद्धति तथा अधिकाधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने पर विस्तार से जानकारी दी गई।
मतदान की शक्ति और शपथ
महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य राजेश बिलोनिया ने छात्रों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने भारत में चुनाव पद्धति के ऐतिहासिक विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—
"मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और एक-एक मत अमूल्य है, स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में सभी को मतदान करना अनिवार्य है।"
आगामी प्रतियोगिताएं एवं आभार
- एन एस एस प्रभारी डॉ. अनिता गन्ना ने बताया कि महोत्सव के अन्तर्गत विधिवत आयोजन जैसे प्रश्नोत्तरी, निबन्ध, रंगोली आदि प्रतियोगिता का महाविद्यालय में आयोजन किया जाएगा।
- स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में सभी को मतदान करना अनिवार्य है।
- कार्यक्रम का धन्यवाद ज्योति जैन ने दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
