जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में कक्षा 9 और 11 की प्रवेश परीक्षा संपन्न
पीएम श्री स्कूल जेएनवी मावली में सत्र 2026-27 के लिए रिक्त सीटों पर आयोजित परीक्षा में 741 विद्यार्थी उपस्थित रहे; प्राचार्य ने प्रशासन का आभार जताया।

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में कक्षा 9 और 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा देते परीक्षार्थी।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 एवं 11 के लिए रिक्त सीटों पर समानान्तर प्रवेश परीक्षा दिनांक 07 फरवरी 2026 को सकुशल संपन्न हुई।
निर्धारित परीक्षा केन्द्र
- कक्षा 11 हेतु: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली
- कक्षा 9 हेतु: राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल जवानजी का खेडा मावली, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली
परीक्षार्थियों का विवरण
इन परीक्षाओं में कक्षा 9 के लिए 891 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 649 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं कक्षा 11 हेतु 130 विद्यार्थियों में से 92 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
प्रशासन का आभार
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मावली के प्राचार्य घनश्याम मीणा ने परीक्षा संपन्न होने के पश्चात् "जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी आदि का धन्यवाद किया गया"।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 एवं 11 के लिए रिक्त सीटों पर समानान्तर प्रवेश परीक्षा दिनांक 07 फरवरी 2026 को सकुशल संपन्न हुई।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
