✕
जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में कक्षा 9 और 11 की प्रवेश परीक्षा कल
By Bhupesh Prajapat (Udaipur)Published on
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में रिक्त सीटों के लिए 7 फरवरी को आयोजित होगी परीक्षा, परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे केंद्र पहुंचने के निर्देश।

x
मावली में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 एवं 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 एवं 11 के लिए रिक्त सीटों पर समानान्तर प्रवेश परीक्षा दिनांक 07 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।
परीक्षा केन्द्रों का विवरण
- कक्षा 11 हेतु: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली।
- कक्षा 9 हेतु: राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल, स्कूल जवानजी का खेडा मावली, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली में परीक्षा केन्द्र बनाये गये है।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
अतः समस्त पंजीकृत अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि:
"कक्षा 9 वीं की परीक्षा का समय प्रातः 11.15 से दोपहर 1.45 बजे तक एवं कक्षा 11 वीं का समय प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा।"
सभी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र लेकर प्रातः 10.00 बजे उपस्थित होवें।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
