उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को पुलिस ने बेहतरीन त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटों में सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों से मिलवा दिया। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल उनकी तत्परता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जिला पुलिस प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है।

घटना की शुरुआत 19 अक्टूबर को हुई, जब झाड़ोल के बदराणा गांव निवासी लक्ष्मण पुत्र विरमा का 13 वर्षीय पुत्र अपने दो साथियों के साथ यह कहकर घर से निकला कि वे गांव में "हणी" गाने जा रहे हैं। परंतु तीनों बच्चे देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने हरसंभव खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 28 अक्टूबर को लक्ष्मण ने झाड़ोल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने प्रकरण संख्या 186/25, धारा 137(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और वृताधिकारी वृत झाड़ोल नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में, थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने गुमशुदा बच्चों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और लगातार प्रयासों के बाद सफलता हासिल की। मात्र 24 घंटों की अथक मेहनत के बाद पुलिस टीम ने तीनों नाबालिगों को उदयपुर शहर से सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस ने बच्चों को नियमानुसार बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया और तत्पश्चात उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी फेलीराम मीणा ने बताया कि इस पूरे अभियान के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर सूझबूझ से काम लिया, जिससे यह सफलता संभव हो पाई।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में नाबालिगों की सुरक्षा और गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story