झाड़ोल। वंदे मातरम् के 150वें वर्षगांठ के अवसर पर झाड़ोल थाना द्वारा पीएम बालिका विद्यालय, झाड़ोल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण दिवस 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक पूरे देश में मनाया जा रहा है और इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं के साथ पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम के आयोजन के साथ हुई, जिसमें देशभक्ति की भावना को जागृत किया गया। झाड़ोल थानाधिकारी फैलीराम ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल बालिकाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था, बल्कि पुलिस कर्मियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान की प्रतिबद्धता को भी उजागर करना था।

इस अवसर पर सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक सहित पूरा पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में शामिल बालक-बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक वंदे मातरम् गाया और कार्यक्रम का आनंद लिया। थानाधिकारी ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों और समुदाय को देशभक्ति की भावना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रगीत का गान कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ। यह कार्यक्रम झाड़ोल क्षेत्र में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने का एक प्रभावशाली उदाहरण साबित हुआ।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story