ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सही कैरियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पटेल समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा शनिवार को पटेल समाज भवन में "दीपस्तंभ" कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। सेमिनार में शिक्षा, प्रशासन और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र देते हुए लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, अध्ययन पद्धति, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का महत्व बताया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फलासिया डॉ. बाल गोपाल शर्मा, प्राचार्य श्री संजय लुणावत एवं अनुष्का एकेडमी के डॉ. हेमंत बाबेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में झाड़ोल तहसीलदार श्री सीताराम बोरीवाल तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झाड़ोल श्री मोरध्वज व्यास की गरिमामयी उपस्थिति रही। झालावाड़ पटेल समाज अध्यक्ष प्रकाश पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

ट्रस्ट अध्यक्ष कन्हैयालाल पटेल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से इस सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोरध्वज व्यास ने विद्यार्थियों से चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने तथा शिक्षा को जीवन बदलने का सबसे प्रभावी माध्यम बनाने का आह्वान किया।

अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. बाल गोपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को "मोबाइल नाम के दसवें ग्रह" से दूरी बनाए रखने, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा अपनाने तथा धैर्य, आत्मविश्वास और परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी। प्राचार्य संजय लुणावत ने बिना झिझक बड़ों से मार्गदर्शन लेने, निरंतर अभ्यास, अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण के प्रभावी सूत्र साझा किए। उन्होंने अंगदान और देहदान के प्रति भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

तहसीलदार सीताराम बोरीवाल ने 'काक चेष्टा, बको ध्यानं' श्लोक को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। वहीं डॉ. हेमंत बाबेल ने अध्ययन पद्धति, संवाद कौशल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया और विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित कीं।

कार्यक्रम का संचालन सोहन पटेल एवं हीरालाल पटेल ने किया, जबकि अंत में सचिव हिम्मत लाल और कोषाध्यक्ष लाल चंद ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पटेल समाज झालावाड़ के संरक्षक प्रकाश बाकलीया, सचिव उदयलाल भदेरिया, कोषाध्यक्ष लालुराम करेरिया, पेमालाल गौरनिया, दिनेश भदेरिया, देवी लाल गुजरिया सूरत, पूर्व अध्यक्ष दिनेश पटेल, समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, संरक्षण समिति के पदाधिकारी, ट्रस्ट कार्यकारिणी के सदस्य, ग्राम प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सेमिनार ने विद्यार्थियों को कैरियर निर्माण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने का प्रभावी मंच प्रदान किया।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story