हरिहर बदराना में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और प्री-वेडिंग जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

झालावाड़, राजस्थान। झालावाड़ स्थित पटेल प्रजापति समाज संस्थान झालावाड़ पेढ़ी हरिहर बदराना द्वारा दिनांक 7 एवं 8 मई 2026 को हरिहर जी बदराना में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सामाजिक विकास, शिक्षा तथा कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

अधिवेशन के दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे प्री वेडिंग पेहरावनी प्रथा सहित अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विशेष रूप से महिला शिक्षा पर जोर देने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करने हेतु कई सार्थक कदम उठाने पर सहमति बनी।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री Rajendra Rathore उपस्थित रहे। उन्होंने झाड़ोल में निर्माणाधीन पटेल समाज के नोहरे के लिए 11 लाख रुपए की घोषणा की। उनके साथ भंवर सिंह पंवार (पूर्व जिला अध्यक्ष), नीलमराज पुरोहित (पूर्व मंडल अध्यक्ष), लोकेश जैन, मोहन पटेल तथा बदराना सरपंच मैडम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अधिवेशन में झाड़ोल में बन रहे समाज के भवन निर्माण हेतु भामाशाहों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में भामाशाहों, व्यापारी वर्ग, युवा साथी, कर्मचारी वर्ग एवं समाजजनों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह संपूर्ण कार्यक्रम पटेल प्रजापति समाज संस्थान झालावाड़ पेढ़ी हरिहर बदराना के अध्यक्ष श्री प्रकाश पटेल द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर संपन्न हुआ। अधिवेशन ने समाज में एकता, शिक्षा और सामाजिक सुधार की दिशा में मजबूत संदेश दिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story